Rajya Sabha Election 2026 Live: LIVE: ओडिशा राज्यसभा चुनाव में खेल, 3 कांग्रेस विधायकों ने की क्रॉस वोटिंग, बिहार में भी सस्पेंस

Summary :

Rajya Sabha Elections Live Updates: राज्यसभा की 11 सीटों के लिए आज वोटिंग जारी है. सबकी नजर विशेष रूप से बिहार, हरियाणा और ओडिशा पर…

Rajya Sabha Elections Live Updates: राज्यसभा की 11 सीटों के लिए आज वोटिंग जारी है. सबकी नजर विशेष रूप से बिहार, हरियाणा और ओडिशा पर है जहां रोचक मुकाबला होने की उम्मीद है. दरअसल इस बार राज्यसभा की 37 सीटों के लिए चुनाव होना था जिसमें से 26 कैंडिडेट पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं. अब बिहार की पांच, ओडिशा की चार और हरियाणा की दो सीटों पर आज वोटिंग है.

Live Blog Has Ended

Rajya Sabha Election: जेडीयू ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए शेड्यूल जारी किया

March 16, 2026 3:20 pm

राज्यसभा चुनाव के बीच जेडीयू ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है. 22 मार्च तक राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवारों का नामांकन किया जाएगा. 23 मार्च को उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों की जांच होगी और24 मार्च तक उम्मीदवार अपना नामांकन वापस ले पाएंगे. एक से अधिक उम्मीदवार रहने पर 27 मार्च को राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए चुनाव होगा.जेडीयू सूत्रों के मुताबिक नीतीश कुमार राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करेंगे.नीतीश कुमार का राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है. (इनपुट- शशि भूषण)

Rajya Sabha Polls: चंडीगढ़ राज्यसभा की 2 सीटों के लिए मतदान जारी

March 16, 2026 3:20 pm

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए चंडीगढ़ में मतदान जारी है. INLD ने अभी तक पत्ते नहीं खोले हैं. 3 बजे INLD के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला खुलासा करेंगे. अभी तक कुल 87 विधायकों ने मतदान किया है. स्पीकर हरविंदर कल्याण, 2 INLD विधायक आदित्य देवीलाल और अर्जुन चौटाला ने मतदान नहीं किया है. (इनपुट- कमलजीत)